Friday 24 February 2017

कौन से खाने में कौन कौन से विटामिन्स होते हैं!



शायद आपको ये जानने में दिलचस्पी हो की कौन से खाने में कौन कौन से विटामिन्स होते हैं! जो बालों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं यही सोच कर मैं ये पोस्ट लिख रहा हूँ 

1. विटामिन ए
                यह विटामिन बाल कूप (हेयर फॉलिकल) में रेटिनोइक एसिड के संश्लेषण को नियंत्रित करता है। यह न केवल त्वचा की देखभाल के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह बालों के विकास में भी मदद करता है। 
विटामिन ए निम्न चीजों में पाया जाता है - 
गाजर, मीठे आलू, पालक, पत्तेदार हरी सब्जियां, सलाद, लाल मिर्च, आम आदि! 

2. विटामिन बी
               ये विटामिन तनाव को दूर कर बालों के लंबे होने में मदद करते हैं। इनोसिटोल (Inositol) और बी 12 बालों के विकास के लिए उपयोगी विटामिन होते हैं। 

विटामिन बी निम्न चीजों में पाया जाता है -
अंडे, मांस, पपीता, संतरे, फलियां, पोल्ट्री आदि !


3. विटामिन सी
               यह विटामिन बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं क्योंकि ये भोजन से आयरन को अवशोषित करने में शरीर की मदद करते हैं। 
विटामिन सी निम्न चीजों में पाया जाता है -
अमरूद, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, कीवी, संतरा, मौसंबी, नींबू, मटर, पपीता आदि!

4. विटामिन डी
               बालों के झड़ने को रोकने के लिए यह विटामिन बालों के रोम कूप तथा कोशिकाओं को उभारता है, जिससे वे नए बाल शाफ्ट बनाते हैं। 

विटामिन डी निम्न चीजों में पाया जाता है -
मछली, कॉड लिवर तेल, सलामी, जांघ, सॉस, टोफू,सोया दूध, अंडे, मशरूम, फोर्टीफ़िएड डेरी प्रोडक्ट्स आदि!


5. विटामिन ई
                यह केशिकाओं को प्ररित करता है और स्कैल्प के रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
विटामिन ई निम्न चीजों में पाया जाता है -
पालक, टोफू, एवोकाडो, बादाम, सूरजमुखी के बीज, जैतून का तेल, ब्रोकली, कद्दू आदि!
डॉ. रवि मोहाली (+91-987 661 9851) visit us at www.nhhci.com